हम अपने मोबाइल का अलार्म बंद करते हैं, या फिर मोबाइल Application जैसे YouTube खोलकर वीडियो देखना, या अपने किसी दोस्त को एक मैसेज भेजना, ये सारी चीज़ें हम अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में करते हैं, और इन सबके पीछे इस्तेमाल होता है कंप्यूटर।
कंप्यूटर सिर्फ Box या CPU नहीं है, यह हमारे फोन में भी मौजूद होता है, यह ATM की मशीन में भी होता है, और इतना ही नहीं, आजकल की EV Car के Digital Meter में भी Computer ही लगा होता है।
तो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हम Computer का इस्तेमाल इतना ज़्यादा करते हैं कि हमें पता ही नहीं चलता। चाहे आप College के Student हों या फिर School में पढ़ाने वाले Computer के Teacher, आपको Computer के इस्तेमाल की सभी जानकारी ज़रूर होनी चाहिए।
तो आज के इस लेख में मैं आप लोगों को विस्तार से समझाऊंगा कि Computer क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। मैं आसान शब्दों में आपको Computer का पूरा Concept समझाने की कोशिश करूंगा।
Contents
- 1 कंप्यूटर क्या है?
- 2 कंप्यूटर का Basic Principle क्या है?
- 3 कंप्यूटर के Main Parts कौन से हैं?
- 4 Hardware क्या है?
- 5 Input Devices क्या हैं?
- 6 Output Devices क्या हैं?
- 7 CPU क्या हैं?
- 8 Software क्या है?
- 9 CPU कैसे काम करता है?
- 10 Data Binary Zero और One में कैसे बदलता है?
- 11 कंप्यूटर Command कैसे Process करता है?
- 12 कंप्यूटर के कितने Types हैं?
- 13 कंप्यूटर के Use Cases क्या हैं?
- 14 FAQ (Frequently Asked Questions)
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर एक Electronic Machine होता है, जो आपके दिए गए सारे Data को इस्तेमाल करके एक Process चलाता है, और उस Process का Useful Result हमें मिलता है। यह मशीन खुद से कुछ नहीं सोचती, आप जो भी Command देते हो, वही काम यह ज़्यादा Speed में बिना गलती किए करता है।
अगर Simple शब्दों में कहूँ तो Computer की Definition बहुत आसान है: यह Input लेता है, उस Data पर काम करता है, और काम करने के बाद आपको एक Output देता है।
इसे आप एक Calculator की तरह सोच सकते हैं। जैसे आपने एक नंबर दबाया यानि Input दिया, अब जो भी आप Multiplication या Division करते हो, उसका मतलब है Data को Process करना, और Answer आपकी Screen पर दिख जाता है, जिसे हम Output कहते हैं। Computer भी Exactly यही काम करता है, बस यह हज़ारों काम बहुत तेज़ी और आसानी से कर पाता है।
लोग अक्सर पूछते हैं कि कंप्यूटर हिंदी में क्या होता है?
तो इस सवाल का जवाब भी बहुत आसान है: Computer एक ऐसी मशीन है जो गिनती, लिखाई, तस्वीर, वीडियो और Internet पर दिखाए जाने वाले सारे काम एक ही जगह पर कर सकती है। इसी वजह से आपको हर Office, School या दुकान में Computer का इस्तेमाल दिखेगा।
कंप्यूटर का Basic Principle क्या है?
तो दोस्तों, जैसे मैंने आपको समझाया कि कंप्यूटर का इस्तेमाल पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीके से होता है, और इसका एक छोटा सा Rule है, जिस पर पूरा Computer टिका हुआ है।
इसे हम IPO Cycle कहते हैं, यानि Input, Process और Output, इन्हीं तीन चीज़ों से Computer का Basic Principle बनाया गया है। अब आप चाहे कितना भी महंगा या बड़ा Computer लें, उस Computer पर इन्हीं तीन चीज़ों का इस्तेमाल होता है।

Input:
Input यानि आप कंप्यूटर को कुछ भी Command या Data देते हो, जैसे आप Keyboard पर कुछ Type कर रहे हो या फिर Mouse से कहीं Click किया है – इसी चीज़ को Input कहते हैं।
Process:
हमने जो Data Type किया या Mouse से Click किया, उसके बाद Computer में जो कुछ होता है उसे Process कहते हैं, यानि कंप्यूटर उस Data पर काम करता है, और यह काम Computer के CPU द्वारा होता है।
Output:
तो देखो, हमने Computer को जो Input दिया, और उसके बाद CPU ने जितना Data Process किया, उसका जो Result हमें मिलता है, वह Result Computer की Screen पर Text में दिखाई देता है या आप उसे Printer से निकाल सकते हो। इसी को हम Output कहते हैं।
यह Concept समझना बहुत आसान है, और आप इसे हमेशा याद भी रख सकते हो, इन तीन चीज़ों से ही आपको आधा Computer समझ में आ जाएगा।
इसलिए जब भी कोई पूछे कि Computer कैसे काम करता है, तो इसका जवाब बहुत आसान और Simple तरीके से दिया जा सकता है: Input दो, Process करो, और जो भी Output मिलेगा, उसी को Computer का काम करना कहते हैं।
Read this Also: Google Discover से ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे लाएं?
कंप्यूटर के Main Parts कौन से हैं?
तो दोस्तों, Computer बहुत सारी चीज़ों से मिलकर बनाया जाता है, यानी इसमें बहुत सारे Components होते हैं, परंतु कंप्यूटर के केवल दो ही Main Parts माने जाते हैं: पहला Hardware और दूसरा Software।
इन दोनों चीज़ों के अंदर और भी कई Parts होते हैं, तो चलिए इन्हें भी समझते हैं।
1. Hardware
जितने भी Parts आप सोच सकते हो, जैसे Monitor, Keyboard, CPU, PSU, Mouse, इन सारी चीज़ों को Hardware में रखा जाता है, यानी इसे हम Hardware कहते हैं।
2. Software:
तो कंप्यूटर में जो भी Program आप देखते हो, जिसे आप खुद से छू नहीं सकते पर इस्तेमाल कर सकते हो, जैसे Windows OS, WhatsApp, Chrome Browser, इसे Software कहते हैं।
तो इन दोनों Main Parts को मिलाकर ही Computer को चलाया जाता है। Hardware के बिना Software एक खाली डिब्बे जैसा होगा, क्योंकि Hardware के बिना Software काम नहीं करेगा, और Software के बिना Hardware काम नहीं करेगा।
तो इन दोनों चीज़ों का महत्व बहुत ज़्यादा है, और जब ये दोनों मिलकर एक साथ जुड़ते हैं, तब पूरी तरह से एक Computer बनता है।
Hardware क्या है?
Hardware कंप्यूटर का वह Physical हिस्सा होता है जिसे आप अपने हाथों से छू सकते हो, जैसे Computer के Parts, जिसमें Monitor, Keyboard, Mouse और Computer यानि CPU के अंदर लगे हुए छोटे-छोटे Parts, यह सारी चीज़ें Hardware में आती हैं।
तो Hardware को हम चार Groups में Divide कर सकते हैं, जिसमें Input Device, Output Device, CPU और Memory आते हैं। तो चलो इन्हें भी हम एक-एक करके समझ लेते हैं।
Input Devices क्या हैं?
Input Devices Hardware का वह हिस्सा है जिसके ज़रिए आप कंप्यूटर को सारा Data या Command देते हो।
Example से समझें तो मुझे कुछ अपने कंप्यूटर में Type करना है, तो वह मैं Keyboard के ज़रिए करूँगा, तो इसे हम Input Device कहेंगे।
Input Devices कौन-कौन से हैं?
Keyboard, Mouse, Microphone और Camera ये सब Input Devices में आते हैं।
- Keyboard: Text लिखने का काम करता है।
- Mouse: जो Screen पर Point या Click करने के लिए इस्तेमाल होता है।
- Microphone: में आप अपनी आवाज़ Record करते हैं।
- Camera: आपके Photo या Videos लेने के लिए होता है।
Output Devices क्या हैं?
Output Devices Hardware का वह हिस्सा है जो आपको Result दिखाता है, इसे आप Computer की ज़ुबान भी कह सकते हो।
तो हमने जो भी Input Computer में दिया है, वह Process होने के बाद जहाँ हमें Output दिखता है, उसे हम Output Device कहते हैं।
Output Devices कौन-कौन से हैं?
Output Devices में Monitor, Printer और Speaker आते हैं।
- Monitor: पर हम अपना सारा Data या Computer इस्तेमाल करने से जुड़ी चीज़ें देख सकते हैं।
- Print: हमें अगर कुछ Print निकालना हो कागज़ पर, तो वो हम Printer से कर सकते हैं।
- Speaker: Computer की Video या Audio सुनने के लिए हम Speaker का इस्तेमाल करते हैं।
CPU क्या हैं?
CPU का Full Form Central Processing Unit है, और यह कंप्यूटर का असली Brain होता है, जहाँ सारे Calculations या Decisions के Commands Handle किए जाते हैं।
जब भी लोग पूछते हैं कि CPU क्या है, तो उसका सरल जवाब यही है: कंप्यूटर का दिमाग या Computer का Process करने वाला हिस्सा। क्योंकि CPU जितना तेज़ होगा, उतना ही Computer आपको Fast Result देगा।
Memory & storage
Memory वह जगह है जहाँ कंप्यूटर का सारा Data Store किया जाता है। इसे हम Temporary Memory यानि RAM भी कहते हैं, और Permanent Storage यानि SSD या Hard Disk भी कहते हैं।
RAM में वो सारी चीज़ें रहती हैं जो कंप्यूटर में Currently चल रही होती हैं, और Storage में वो Data रखा जाता है जिसे आप Save कर सकते हो और बाद में भी देख सकते हो, जैसे Photos या आपकी Document Files।
| Part | Work | Example |
| Input device | Data | Keyboard, Mouse |
| CPU | Data Process | Intel, AMD chip |
| Memory (RAM) | Temporary Data Store | 4GB, 8GB RAM |
| Storage | Permanent Data Store | Hard disk, SSD |
| Output device | Result | Monitor, Printer |
Software क्या है?
Software Programs का वह Group है जो कंप्यूटर को बताता है कि उसे क्या करना है।
Example के लिए, Software को आप छू नहीं सकते, पर वह बिना Hardware के बेकार है। Software दो Type के होते हैं, System Software और Application Software। इन दोनों का काम अपनी-अपनी जगह अलग-अलग होता है।
1. System Software:
System Software को हम OS यानि Operating System कहते हैं। Computer को चलाने वाला जो Main Program होता है, उसे ही System Software कहते हैं।
Example के तौर पर, Windows या Mac OS – ये दोनों Operating System हैं। जब आप Computer On करते हैं, तो सबसे पहले OS Load होता है, और इसके बाद ही आप बाकी सारा Control कर सकते हैं।
2. Application Software:
Application Software वो Programs होते हैं जो खासकर आपका काम करने के लिए बनाए जाते हैं, जैसे Microsoft Word या फिर Internet इस्तेमाल करने के लिए Chrome Browser।
ये दोनों Application Software हैं जो आपके OS के ऊपर चलाए जाते हैं। हम जितने भी Task करते हैं या Application इस्तेमाल करते हैं, उसे ही Software Application कहते हैं।
CPU कैसे काम करता है?
दोस्तों, CPU को Computer का Brain कहा जाता है, और इसे समझना बहुत आसान है, यह इंसान के दिमाग की तरह ही काम करता है। हम जब भी कोई चीज़ सोचते हैं, बाद में उसे Decide करते हैं, वैसे ही CPU भी काम करता है।
कंप्यूटर में हम सबसे पहले Command देते हैं, और CPU उसे समझकर Execute करता है।

CPU को हम तीन आसान Steps में समझ सकते हैं, क्योंकि यह तीन चीज़ों से ही काम करता है: Fetch, Decode और Execute।
- Fetch: में Memory से Command उठाया जाता है।
- Decode: में Command का मतलब समझा जाता है।
- Execute: में Command को पूरा किया जाता है।
जब ये तीनों चीज़ें एक साथ होती हैं, तब CPU का पूरा Process पूरा होता है। कंप्यूटर Fast इसीलिए होता है क्योंकि इन तीन चीज़ों से ही उसकी Speed सबसे ज़्यादा बढ़ जाती है।
CPU की Speed को हम GHz में नापते हैं. जितना ज़्यादा GHz होगा, उतनी ही Fast Processing आपको देखने मिलेगी।
Data Binary Zero और One में कैसे बदलता है?
कंप्यूटर हमारी भाषा Directly नहीं समझता। उसे Technical Language में चीज़ें समझाई जाती हैं, जिसे हम Binary Data कहते हैं। Computer केवल दो ही चीज़ें जानता है, Zero और One।
इसी System को Binary कहा जाता है। हर एक Zero या One को एक Bit कहते हैं, यानि जब आठ Bit एक साथ मिलते हैं, तब जाकर एक Byte बनता है।
अब आपके मन में सवाल यह होगा कि जब हम “Hello” लिखते हैं, तो यह कैसे काम करता है? तो इसके अंदर Letters या Numbers होते हैं। जैसे अगर कोई Photo है, तो उस तस्वीर में रंग होते हैं, यानि सब कुछ Zero और One के Pattern में बदला जाता है।
जैसे ही हम Letter “A” Type करते हैं, कंप्यूटर इसे 01000001 की तरह समझता है, यानि Computer इसे Binary Numbers के रूप में समझता है, और इसी वजह से Computer Simple Language को समझ पाता है।
Computer के अंदर जो Chips लगे हैं, उनमें दो States होती हैं: पहला Current यानि On, जिसे हम One कहते हैं, और दूसरा Off, जिसे Zero कहते हैं। इन्हीं दो On और Off के खेल से पूरी Digital World बनाई गई है, इसीलिए Computer को हम Binary Machine भी कहते हैं।
कंप्यूटर Command कैसे Process करता है?
दोस्तों, मान लीजिए आप नया कंप्यूटर अपने घर लाए हैं और उसे इस्तेमाल कर रहे हैं, तो क्या कभी आपके मन में यह विचार आया कि Computer में हम जो Command देते हैं, उसे वह कैसे Process करता है? चलिए इसे एक Example से समझते हैं।
Input:
जब भी आप कंप्यूटर में कुछ Type करते हो, जैसे “Hello” लिखना, तो जैसे ही आप “H” दबाते हो, Keyboard से Computer को एक Signal दिया जाता है।
Binary में Change करना:
“H” Keyboard से दबाने के बाद, कंप्यूटर उस Letter को Binary Code में बदल देता है।
Process:
अब CPU उस Binary Code को Fetch करता है, और फिर Decide करता है कि उसे क्या Execute करना है।
Memory:
अब जितना भी Data Input या Process हुआ है, उसे Temporary रूप से RAM के अंदर रखा जाता है ताकि Output तैयार किया जा सके।
Output:
अब जो भी हमने Keyboard से Type किया था, वह Letter “H” के रूप में हमें Screen पर दिखाई देता है।
हम जब भी कंप्यूटर में कुछ Type करते हैं, वह तुरंत Letter या Text Format में Screen पर दिखाई देता है, परंतु इसके Backend में कंप्यूटर Input को Binary में Change करना, Process करना, Memory में रखना और Output देना, इन सभी Steps से गुज़रकर ही आपको जवाब दिखाता है।
कंप्यूटर के कितने Types हैं?
कंप्यूटर के बहुत सारे Types होते हैं, Computer सिर्फ एक Type का नहीं होता, और हर व्यक्ति की अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से इसे अलग-अलग Form में बनाया गया है।
जैसे College Students अक्सर Laptop और Tablet का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही कंप्यूटर के बहुत सारे Types होते हैं – चलिए उन्हें भी समझते हैं: Desktop, Laptop, Tablet, Smartphone और Server।

Desktop:
Table पर रखा जाने वाला वह बड़ा सा चौकोर Box, जो पुराने ज़माने में लोगों के घर हुआ करता था, उसे हम Desktop कहते हैं। इसके लिए एक बड़ा सा Table लगता है, जहाँ ऊपर Monitor और नीचे बड़ा सा CPU, Mouse, Keyboard जैसी सारी चीज़ें रखी जाती हैं।
Laptop:
Laptop बहुत Compact होता है और उसका Weight भी बहुत कम होता है, तो आप उसे कहीं भी अपने साथ Carry कर सकते हो। इसीलिए ज़्यादातर Offices में Laptop का इस्तेमाल दिखता है, और Laptop Battery पर चलता है, तो उसे लगातार Electricity की ज़रूरत नहीं पड़ती।
Tablet:
यह कंप्यूटर का ही एक छोटा Version होता है, जिसे हम Touch Screen के ज़रिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे Apple का iPad।
Smartphone:
अब आपका Mobile भी एक Computer ही है। इसमें जो Memory Chip लगी होती है, वो भी Computer ही होती है, तभी वह सारी चीज़ें Process करके आपको Output देता है।
Server:
तो आप जो Article हमारी Website पर पढ़ रहे हो, यह Website भी Computer पर ही चलाई जा रही है। तो Computer का एक हिस्सा Server होता है, जिसमें Website के सारे Apps चलाए जाते हैं। इन्हीं सारी बुनियादी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए Computer के Types को बनाया गया है।
कंप्यूटर के Use Cases क्या हैं?
Computer को हम हर Field में इस्तेमाल करते हैं, और इसके बहुत सारे Use Cases हैं क्योंकि Computer आज के समय में बहुत ज़्यादा Important हो गया है। चाहे आप पढ़ाई करते हों या Business करते हों, हर जगह Computer का इस्तेमाल होता ही है।
Education:
अब Online Classes या Notes के लिए बच्चे Computer का इस्तेमाल करते हैं।
Office:
Corporate Office में MS Excel पर कोई Document बनाना या Email Type करके किसी को Notification देना, इनके लिए Computer इस्तेमाल होता है।
Banking:
Online Transactions और Digital Payments India में बहुत तेज़ी से बढ़े हैं। लोग UPI और Internet Banking का इस्तेमाल करते हैं, तो इनके लिए भी Computer का इस्तेमाल होता है।
Entertainment:
हम OTT Platforms जैसे Netflix, Amazon Prime या YouTube पर Content Consume करते हैं, तो Entertainment के लिए भी Computer का बहुत इस्तेमाल होता है।
Communication:
हम Skype पर Video Chat करते हैं, Google Meet करते हैं, तो Communication के लिए भी Computer बहुत ज़्यादा इस्तेमाल होता है।
तो आज के दौर में Computer हर व्यक्ति की ज़रूरत बन गया है। आपको जो भी Skills आती हैं, वह आप Computer में इस्तेमाल कर सकते हो। चाहे आपको नौकरी प्राप्त करनी हो या आप कहीं पर नौकरी कर रहे हों, हर जगह Computer का इस्तेमाल होता है।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. Computer और Laptop में क्या फर्क है?
Ans: Laptop भी एक Computer ही है, फर्क बस इतना है कि Laptop Portable होता है और Battery पर चलता है, जबकि Computer Table पर Fixed रहता है और Electricity से चलाया जाता है।
Q2. CPU क्या करता है?
Ans: Computer का Main Brain CPU होता है। तो जब भी हम कोई Command देकर Calculation करवाते हैं, उसका जो भी Output आएगा या जो भी Decide होगा, वह CPU के ज़रिए ही होता है।
Q3. RAM और Storage में क्या फर्क है?
Ans: RAM को Temporary Memory कहते हैं, जिसमें Current Data जो Process हो रहा है वह रखा जाता है, और Storage को Permanent Memory कहते हैं, जिसमें आपकी Important Files रखी जाती हैं।
Q4. Computer Binary में कैसे काम करता है?
Ans: Computer सिर्फ Binary Numbers यानि Zero और One को समझता है। तो जो भी Letter या Number आप Type करते हो, उसे Binary Format यानि Zero और One के Pattern में Change किया जाता है।
Conclusion
दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि Computer का पूरा System आपको समझ में आया होगा। इस Article में मैंने बताया है कि Computer की पूरी Cycle कैसे काम करती है, जैसे Input देना, Process करना, और आपको Output मिलना, इस पूरी जानकारी के बारे में।
Computer के Hardware हिस्से से लेकर RAM, Programs और CPU के बारे में भी आपको Basic जानकारी दी है। तो अब जब भी आप Computer चलाएंगे, आपको हर एक Computer Part की जानकारी पता रहेगा।
