On-Page SEO क्या है? – 2026 में साइट का On Page SEO कैसे करे

Blogging की शुरुआत करते ही अधिकतम विभिन्न Bloggers SEO में कन्फ्यूज हो जाते हैं और शुरुआत की Journey में ही अपनी Website की Ranking को Boost देने की जगह Down कर देते हैं।

तो इस Article में मैं आपको बहुत Simple तरीके बताऊँगा जिससे आपकी Website या आपके Blog का Complete SEO हो पाएगा, जो आपकी Website की Google Search Engine पर Ranking Decide करेगा।

तो बिना ज़्यादा वक़्त गंवाए चलिए SEO की सभी Foundation और Basics को समझते हैं और इन Ranking Factors को अपनी Website पर कैसे Implement किया जाए, वह सीखते हैं।

On-Page SEO क्या है?

Blogging में कुल दो तरह के SEO होते हैं: On-Page SEO और Off-Page SEO। On-Page SEO का काम आपके Content पर Control रखना होता है।

यानी जब आप अपने Content के Structure या Content पर काम करते हो और Content को Optimize बनाने के लिए On-Page SEO की जो तकनीकें होती हैं, उन्हें आपको Use करना होता है।

On-Page SEO के ज़रिए ही Search Engine आपकी Website की Ranking को Decide करता है, जहाँ Audience के Targeted Keywords और Content की Foundation के हिसाब से आपकी Website की Ranking Decide होती है।

Google समय-समय पर अपने Algorithm Updates लाता रहता है जिससे Search Engine आपकी Site को Analyze कर पाए और आपकी Website का टॉपिक Rank हो पाए, इसलिए हमें On-Page SEO पर ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।

अब सबसे अहम बात आती है कि On-Page SEO को आपके Content, Website या Blog पर कैसे किया जाए, चलिए उसे भी समझते हैं।

On-Page SEO कैसे करें?

दोस्तों, On-Page SEO सीखना बहुत कठिन काम नहीं है। यदि आप सही चीज़ों को अपने Content पर या अपनी Website पर Implement करते हो, तो On-Page SEO बहुत कम समय में ज़्यादा Potential आपकी Website की Ranking में दिखा सकता है।

On-Page SEO को बहुत सारे Sub-topics में Divide किया गया है। On-Page SEO में बहुत सारी चीज़ें आती हैं जैसे कि Keywords, Content Quality, Content Structure, Internal Linking आदि। चलिए इसे विस्तार में समझते हैं:

#1 Focus Keywords

आपके Content या Webpages में Keywords, On-Page SEO में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं Keywords के ज़रिए Users की Value या उनके Targeted Words SERP पर Search किए जाते हैं, जहाँ Search Engine के Algorithm उन Words के द्वारा Data Fetch करके उनकी Ranking Position Decide करते हैं।

Content में Relevant Keywords का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है। Keywords आपके Content के टॉपिक, सब-टॉपिक या रिलेटेड टॉपिक से संबंधित होने चाहिए। ऐसा नहीं है कि आप अपने Content में बहुत ज़्यादा Keywords Implement कर दें; ऐसा करने पर Google आपके Content को Spam Content भी मान सकता है।

जितना Keywords लाभदायक होता है एक Website के लिए, उतना ही हानिकारक भी होता है। इसलिए सिर्फ़ एक Keyword से आपका Content Optimize नहीं हो सकता; आपको सही Keywords को Identify करना होगा और ऐसे Keywords को Target करना होगा जिनसे आपकी Ranking Higher Position पर आ सके।

अब ये करने के लिए कुछ Tools (Semrush) मौजूद हैं Market में जिनसे आप Keyword का Search Volume या Keyword Difficulty जान सकते हैं। ये दोनों चीज़ें पता लगने से यह समझ में आएगा कि आपको उस Keyword पर काम करना चाहिए या नहीं।

शुरुआत में आपको Long-tail Keywords और High Search Volume वाले Keywords पर ही काम करना चाहिए। यदि किसी Keyword की Keyword Difficulty बहुत ज़्यादा है, तो वैसे Keywords पर आपका Content जल्दी Rank नहीं हो पाएगा। ऐसे में आपको ऐसा Keyword ढूँढना होगा जिसकी Difficulty Low हो और जिसका Search Volume भी अधिक हो ताकि Traffic आपकी Website पर आ पाए।

#2 Heading Tags

अब हमने Keyword Placement और Keyword Research के बारे में तो जान लिया, अब बारी आती है अपने Content में Headings या Heading Tags का सही इस्तेमाल करने की।

जैसे आपके आर्टिकल का एक Title होगा और उस Title को हम H1 यानी Heading 1 में रखेंगे, जिसे हम हमारा Meta Title भी कहते हैं। H1 Tag SEO में यह दर्शाता है कि यह आपका Main Title या Main Heading है।

H1 होने के बाद H2 टैग की बारी आती है जो आपके Content की Main Sub-heading होती है। पहले जो हमने H1 की बात की, वह हमारे Blog Post का Title था, और अभी जो हम बात कर रहे हैं वह H2 है। वैसे ही H3 टैग्स आएंगे जो H2 के अंदर के Sub-headings होंगे। आपके Content के अंदर जितने भी Sub-topics होंगे, उन्हें आप H3 में रखोगे। इसी तरह H4 तक के टैग्स का भी इस्तेमाल किया जाता है।

#3 Internal Linking

Keywords के बाद Internal Linking भी बहुत ज़रूरी होती है। आपकी Website में आपने जितने भी दूसरे Blog Posts लिखे हैं, आप उन्हें इस Content में Connect कर सकते हो। यानी किसी भी एक Keyword को Embed Link के Option से दूसरे Page के साथ Internal Linking के द्वारा जोड़ा जा सकता है।

Internal Linking से Google को भी आपके Blog को Discover करने और Content को समझने में आसानी होती है। इससे होता यह है कि जब कोई User आपके Content को पढ़ने आता है, तो उसे उस Content में आपके Sub-topics के Links भी मिलते हैं, जिससे उस User को किसी अन्य Website पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। Google Search Engine ऐसे Content को ज़्यादा Priority देता है।

#4 External Linking

जितनी ज़रूरी Internal Linking होती है, उतनी ही ज़रूरी External Linking भी होती है। यहाँ आप अपने Content में खुद की Website के बाहर के Links या दूसरी Websites के Links को Embed करते हो।

जैसे कि यदि आपने किसी Mobile Phone का Review लिखा है, तो उस Mobile Phone के Specs या बाकी चीज़ें बताते समय आप उसे Buy करने का Link दोगे या उस Mobile Company की Official Website का Link लगाओगे, तो उसे External Linking कहते हैं।

आपने अधिकतर E-commerce Websites या Review आधारित Websites में Content के अंदर Internal Linking और External Linking बहुत ज़्यादा देखी होगी, क्योंकि User बहुत सारे Pages को एक ही Website से Browse करता है।

#5 Content Structure

SEO में Content Structure बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपके लिखे हुए Content का Structure Simple होना चाहिए। शुरुआती Paragraph में आप Introduction लिखेंगे जिससे आप अपने Users के साथ Connect कर पाएँ।

साथ ही आपके लिखे Content में Important Words को Highlight करें। कुछ शब्दों को Bold ज़रूर करें, इससे आपके Content का Design खूबसूरत लगेगा।

इसके अलावा Content में आपको Relevant Images का इस्तेमाल भी ज़रूर करना है। क्योंकि Blog Content मोस्टली Text Format में होता है, तो वह Boring न लगे इसलिए Images यानी Visuals होना बहुत ज़रूरी है।

#6 Website Design

Blogging में जितना महत्व आपके Content का होता है, उतना ही आपकी Website के Design और Site Speed का भी होता है। On-Page SEO में भी ये चीज़ें लागू होती हैं।

तो यदि आप अपनी Blogging WordPress पर कर रहे हो, तो Lightweight Themes का इस्तेमाल ज़रूर करें। Website का Design Simple रखें जिससे User को Website Scroll करने में आसानी हो।

Website Design में बहुत ज़्यादा Elements का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। Website के Content में Sidebar भी होना चाहिए। Main Bar में आपकी Main Menu होनी चाहिए और Navigation Bar में सही से चीज़ें Implement होनी चाहिए।

#7 Website Speed

यदि आपने ऊपर बताई सभी चीज़ों को Follow कर लिया है, तो अंत में Website Speed की बात आती है। अधिकतम Websites की Speed Slow होने के कारण ही उन्हें Ranking सही से नहीं मिल पाती है।

इसलिए आप अपनी Website में Caching Plugins जैसे WP Rocket का इस्तेमाल करें, जो आपकी Website की Loading Speed को Boost रखेगा। CSS Minify करें जिससे आपकी Website की Loading Speed बढ़ेगी। साथ ही आप एक अच्छी Web Hosting का इस्तेमाल भी करें।

Conclusion

तो दोस्तों, कुछ इस तरह से आप अपने On-Page SEO को बेहतर बना सकते हैं। मेरा यक़ीन मानिए, अगर आपने इन सभी चीज़ों को सही से Follow किया और अपने Content में Implement किया, तो कुछ ही महीनों में आपकी Website Ranking में आपको सुधार दिखेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top